Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉक्सिंग डे टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 187 रन पर खोए 6 विकेट, शतक से चूके मार्श

दिन का खेल खत्म होने पर एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 241 रनों की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए थे।

28 Dec 2023

बॉक्सिंग डे टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 187 रन पर खोए 6 विकेट, शतक से चूके मार्श

मेलबर्न। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श शतक से केवल चार रन से चूक गए, उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने पर एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 241 रनों की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और केवल 16 रन पर उस्मान ख्वाजा (00), डेविड वॉर्नर (06), मार्नस लाबुशेन (04) और ट्रेविस हेड (00) पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी ने ख्वाजा और लाबुशेन को पवेलियन भेजा, जबकि मीर हामजा ने वॉर्नर और हेड का शिकार किया।

इसके बाद मिचेल मार्श और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी दिलाई। इस दौरान मार्श ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 4 रन से शतक से चूक गए। 169 के कुल स्कोर पर मीर हामजा ने मार्श को आगा सलमान के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। मार्श ने 130 गेंदों पर 13 चौकों की बदौलत 96 रन बनाए। इसके बाद स्मिथ और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187 तक पहुंचाया। स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि अर्धशतक पूरा करते ही वो शाहिन अफरीदी की गेंद पर आगा सलमान को कैच देकर चलते बने। उनके आउट होते ही दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 187 रन बनाए। कैरी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की तरफ से शाहिन शाह अफरीदी और मीर हामजा ने 3-3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बनाए 264 रन, अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक (62) और कप्तान शान मसूद (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा मोहम्मद रिजवान (42), आमेर जमाल (नाबाद 33) और शाहिन शाह अफरीदी (21) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 5, नाथन ल्योन ने 4 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रनों पर समाप्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी लगाते हुए 63 रन बनाए। लाबुशेन के अलावा ससामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 42, मिचेल मार्श ने 41, डेविड वॉर्नर ने 38 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए आमेर जमाल ने 3, मीर हामजा, हसन अली, शाहिन शाह अफरीदी ने 2-2 और आगा सलमान ने 1 विकेट लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News